फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में रैगिंग में शामिल विद्यार्थियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस-बीएचयू में एंटी रैगिंग सप्ताह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि संस्थान में रैगिंग करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं (स्लोगन लेखन, भाषण, पोस्टर निर्माण, लोगो डिजाइन और स्किट) में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आईएमएस निदेशक ने कहा कि रैगिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी। आईएमएस-बीएचयू में रैगिंग की घटनाएं बहुत कम हैं लेकिन हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और रैगिंग में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने रैगिंग रोकने के लिए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया। मॉर्डन मेडिसिन अधिष्ठाता प्रो. संजय गुप्ता ने रैगिंग रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया। आईएमएस में एंटी रैगिंग स्कवाड के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार राव ने 12 से 18 अगस्त तक आयोजित एंटी-रैगिंग सप्ताह की विभिन्न गतिविधियों पर वीडियो और पावर पॉइंट प्रस्तुति दी। भाषण प्रतियोगिता में आईएमएस के अपूर्व कुमार पंडिया ने प्रथम स्थान, कृषि संकाय के आदर्श कुमार ने द्वितीय स्थान, एमएमवी की छात्रा आराध्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में पांच टीमों ने रैगिंग के खिलाफ और दोस्ती, सम्मान, आपसी सहयोग तथा एक-दूसरे को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। टीम एमबीबीएस ने पहला और तलाश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें