आईएमएस बीएचयू में आर्थोपेडिक्स विभाग के अध्यक्ष पद पर प्रो. अजीत सिंह की तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। प्रो. अजीत के पास इस समय ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज की भी जिम्मेदारी है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभागाध्यक्ष पद का उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। अब तक विभागाध्यक्ष पद का कार्यभार मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रो. संजय गुप्ता के पास था।