फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में स्ट्रेचर संकट बरकरार: इमरजेंसी के बाहर बेकार पड़े हैं कई स्ट्रेचर, मरीज-परिजन लाचार

Thu, 31 Mar 2022 11:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के  सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलने वाली इमरजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में स्ट्रेचर टूटकर बेकार पड़े हैं।
विज्ञापन
मरीज के आने से पहले स्ट्रेचर पर कब्जा कर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में बेहतर इलाज का सपना लेकर आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर के लिए इंतजार करना पड़ता है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलने वाली इमरजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में स्ट्रेचर टूटकर बेकार पड़े हैं। जो ठीक भी हैं, वह भी मरीजों और उनके परिजनों को समय से नहीं मिल पाता है।

विज्ञापन


एंबुलेंस से आने वाले मरीजों को भी स्ट्रेचर समय से न मिलने के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर में मरीजों के साथ ही परिजन स्ट्रेचर के इंतजार में खड़े रहे। परिजनों के पूछने पर कर्मचारी ने भी स्ट्रेचर आने के बाद तुरंत देने की बात कहता रहा।

दो कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी

दूर दराज से आने वाले मरीजों को तुरंत व्हील चेयर और स्ट्रेचर मिल सके, इसके लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भूतल पर चलने वाली इमरजेंसी के बाहर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां जरूरत के हिसाब से आधार कार्ड जमा कर व्हील चेयर, स्ट्रेचर देने की व्यवस्था है। जिस जगह पर कर्मचारी बैठते हैं, उसके एक किनारे पर ही स्ट्रेचर रखने का स्थान भी है लेकिन यहां दो-तीन दिनों से एक भी स्ट्रेचर नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन

केस एक
जौनपुर जिले के चंदवक निवासी एक महिला को परिजन बुधवार दोपहर दो बजे इमरजेंसी पहुंचे। स्ट्रेचर की मांग की तो कर्मचारी ने स्ट्रेचर न होने की बात कही। महिला को दर्द अधिक था लिहाजा परिजन उसे एक किनारे जमीन पर लेकर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद परिजन कहीं से एक स्ट्रेचर खोजकर लाए तब उसे इलाज के लिए ले जाया जा सका।

केस दो
गाजीपुर से अपनी सास को लेकर बुधवार को रणजीत पांडेय बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में एंबुलेंस से पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंडलीय अस्पताल से डॉक्टर ने रेफर किया। एक घंटे तक स्ट्रेचर नहीं मिला तो महिला एंबुलेंस में ही बैठी रही। रणजीत ने बताया कि आधार कार्ड जमा करने के बाद कर्मचारी ने स्ट्रेचर न होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें