फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी जाना हुआ आसान: वाराणसी से जम्मू के लिए सीधी उड़ान आज से, जानें टाइमिंग से लेकर किराये तक सबकुछ

Thu, 31 Mar 2022 11:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से वैष्णो देवी जाना अब और आसान हो गया है। अब जम्मू जाने के लिए श्रद्धालुओं को ट्रेन के अलावा एक और विकल्प मिल रहा है।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां वैष्णो देवी और जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार  से विमान सेवा शुरू हो जाएगी। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से इंडिगो की ओर से जम्मू के लिए पहली उड़ान सेवा होगी। इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर अंकुर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 29 मार्च से विमान सेवा शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण सेवा रद्द कर दो अप्रैल से शुरू किया जाना था।

विज्ञापन


अब इसे 31 मार्च यानी आज से ही शुरू किया जा रहा है। अभी तक कुल 40 यात्रियों ने जम्मू के लिए बुकिंग किया है।  अब जम्मू जाने के लिए श्रद्धालुओं को ट्रेन के अलावा एक और विकल्प मिल रहा है। उड़ान सेवा शुरू होने से श्रद्धालु कम समय में माता के दरबार में पहुंच सकेंगे।

अभी तक दिल्ली होकर जाना पड़ता था

अभी तक वाराणसी से जम्मू के लिए सीधी विमान सेवा नहीं थी और यात्री वाया दिल्ली होकर जाते थे। वाराणसी-जम्मू के बीच विमान संचालन की मांग काफी दिनों से थी लेकिन कोविड की वजह से संचालन नहीं किया जा सका था। अब इस विमान के शुरू होने से माता वैष्णो देवी दर्शन को जाने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा होगी। 

विज्ञापन

वाराणसी से जम्मू के लिए चार से साढ़े चार हजार के बीच किराया

खास यह भी है कि काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद भारी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं। उड़ान सेवा शुरू होने से जम्मू से काशी आने वाले भक्तों को भी आवागमन में आसानी होगी। वाराणसी से जम्मू जाने वाला इंडिगो का विमान हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को संचालित होगा।

विमान शाम 4.05 बजे उड़ान भरकर 5.40 बजे जम्मू पहुंचेगा। वहीं शाम 6.25 बजे जम्मू से उड़ान भरकर 8.15 बजे वाराणसी पहुंचेगा। वाराणसी से जम्मू के लिए विमान का किराया चार से साढ़े चार हजार के बीच है। हालांकि फ्लैक्सी होने के कारण घटता-बढ़ता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें