केस एक
जौनपुर जिले के चंदवक निवासी एक महिला को परिजन बुधवार दोपहर दो बजे इमरजेंसी पहुंचे। स्ट्रेचर की मांग की तो कर्मचारी ने स्ट्रेचर न होने की बात कही। महिला को दर्द अधिक था लिहाजा परिजन उसे एक किनारे जमीन पर लेकर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद परिजन कहीं से एक स्ट्रेचर खोजकर लाए तब उसे इलाज के लिए ले जाया जा सका।
केस दो
गाजीपुर से अपनी सास को लेकर बुधवार को रणजीत पांडेय बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में एंबुलेंस से पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंडलीय अस्पताल से डॉक्टर ने रेफर किया। एक घंटे तक स्ट्रेचर नहीं मिला तो महिला एंबुलेंस में ही बैठी रही। रणजीत ने बताया कि आधार कार्ड जमा करने के बाद कर्मचारी ने स्ट्रेचर न होने की बात कही।