पाठ्यक्रम को नियमित रूप से दोहराने से आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के समय घबराहट कम होती है। उन्होंने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी। विद्यार्थियों को भोजन में प्रोटीन और विटामिन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने तथा बर्गर, पिज्जा और मोमो जैसे जंक फूड से बचने को कहा। ऐसे खाद्य पदार्थ शरीर में आलस्य बढ़ा सकते हैं, जिससे पढ़ाई और अन्य गतिविधियों पर असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें; भजन क्लबिंग पर झूम उठे जेन-जी: नॉन स्टॉप भजनों का डीजे अवतार, नमो घाट पर दो घंटे तक थिरकते रहे दर्शक
आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आईने के सामने खड़े होकर विषयों को दोहराने और अभ्यास करने की सलाह भी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परीक्षा चाहे किसी भी स्तर की हो, विद्यार्थियों को मन में डर नहीं पालना चाहिए। भोजन छोड़कर या हर समय परीक्षा के बारे में सोचकर खुद को परेशान करने के बजाय सकारात्मक सोच रखें।