इसी बीच दुधारी की ओर से आ रही टाटा सफारी को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन को कच्चे रास्ते से भगाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पहिया गड्ढे में फंस गया। इसके बाद वाहन में सवार पांच लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया।
वाराणसी और जौनपुर के रहने वाले हैं आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान काजू उर्फ चंद्रजीत यादव, राजू यादव, प्रदीप यादव, निर्भय यादव और राहुल यादव के रूप में हुई है। सभी वाराणसी और जौनपुर के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जौनपुर के सिरकोनी से संरक्षित पशुओं को लादकर बिहार ले जा रहे थे।
दो आरोपियों पर पहले से मुकदमे
थानाध्यक्ष ने बताया कि काजू उर्फ चंद्रजीत यादव और राहुल यादव के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।