पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में परीक्षा के तनाव से छुटकारा पाने के विषय पर कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को उत्साह से भर दिया। बच्चों को बयाता गया कि पूरी नींद व व्यवस्थित जीवन शैली से परीक्षा का तनाव दूर होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर में अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम ने बच्चों को प्रेरणा और उत्साह से भर दिया। छात्रों को बताया गया कि परीक्षा के समय तनाव इसलिए होता है क्योंकि हमें खुद पर आत्मविश्वास नहीं रहता। इस दौरान पूरी नींद और व्यवस्थित जीवन शैली होनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के काउंसलर और मनोचिकित्सक डॉ. लक्ष्मण कुमार ने कक्षा 9वीं और 12वीं की 300 छात्राओं को 1.30 घंटे तक संबोधित किया। साथ ही उनके सवालों के जवाब दिए। गुस्सा कम करने और एकाग्रता बढ़ाने की प्रैक्टिस कराई। अंत में मेडिटेशन के टिप्स बताए।
शुरुआत प्रधानाचार्य विशेश्वर सिंह और डॉ. लक्ष्मण कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मनोचिकित्सक ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग हम सभी के लिए नुकसानदेह है। अक्सर ऐसा होता है कि हमें समस्या कहीं और होती है और उससे हम खुद को संबंधित मान लेते हैं, जिससे हम अवसाद का शिकार होते हैं।
मौजूदा समय में हमें खुद को व्यवस्थित करना आना चाहिए। प्रधानाचार्य विशेश्वर सिंह ने कहा कि रील वाली बात पर बच्चों ने सबसे कम तालियां बजाई, क्योंकि आप सभी रील देखते हो। हमारे समय में किसी भी बच्चे को तनाव नहीं होता था, लेकिन आज हर बच्चे को डिप्रेशन और तनाव है।