फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत बनाएं, मतदाता सूची का सत्यापन करें : सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर इकाई की संयुक्त मासिक बैठक शुक्रवार को अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बूथ स्तरीय संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची का सत्यापन किया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और रीतियों से जनता को अवगत कराएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी भी दें।
जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि समाज को बांटकर भाजपा सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। हमें एकजुट रहना है। महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। रितेश केसरी ने कहा कि सरकार की नीतियों से गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी और नौजवान परेशान हैं। कार्यक्रम के बाद महाकुंभ हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर डॉ. उमाशंकर यादव, आनंद मौर्या, डॉ० बहादुर यादव, डॉ० रामबालक पटेल, उमेश प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें