फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ इंस्पेक्टर विपिन राय को मिला शौर्य सम्मान

Fri, 27 Jan 2017 08:38 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
एसटीएफ इंस्पेक्टर विपिन राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर विपिन राय को गणतंत्र दिवस पर शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डीजीपी जावीद अहमद ने विपिन राय को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर डीजीपी जावीद अहमद ने यूपी पुलिस के 345 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी बेहतर सेवा व साहस के लिए सम्मानित किया। विपिन राय को शौर्य सम्मान मिलने से जिले में पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल है।
अधिकारियों, सहकर्मियों और मातहतों ने विपिन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। सम्मान से गदगद विपिन ने 'अमर उजाला' से कहा कि यह सब उनके माता-पिता द्वारा दिखाई और बताई गई राह पर चलने से संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एसटीएफ में तैनाती के बावजूद विपिन रोजाना पूजा और प्रमुख हिंदी-अंग्रेजी समाचार पत्रों का संपादकीय पेज पढ़ने का समय जरूर निकाल लेते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विपिन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।
अगला लक्ष्य क्या है, इस सवाल पर विपिन का कहना था कि जहां भी तैनात रहूं अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें