फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या करने निकले बदमाश को एसटीएफ वाराणसी ने दबोचा

Sun, 08 Dec 2019 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हत्या व लूट सहित विभिन्न अपराधों में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने शनिवार को छावनी इलाके से गिरफ्तार किया। गाजीपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या को निकले बदमाश के कब्जे से 315 बोर का असलहा और दो कारतूस बरामद हुआ। गाजीपुर, सादात थाना निवासी इनामी बदमाश अरविंद यादव से पूछताछ में एसटीएफ ने कई राज उगलवाए। जंगीपुर लूटकांड के आरोप में अरविंद की तलाश जोरों पर थी। एसटीएफ ने आरोपी को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद सिंह के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव को सूचना मिली कि गाजीपुर लूटकांड में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश कैंट थाना इलाके के छावनी क्षेत्र में किसी वारदात के सिलसिले में आया हुआ है। सूचना पर सक्रिय हुई एसटीएफ ने घेराबंदी करते हुए बदमाश को मल्टीपरपज लॉन के समीप से गिरफ्तार किया। कब्जे से 315 बोर का असलहा व दो कारतूस भी बरामद हुआ।

गाजीपुर के जंगीपुर लूटकांड में वांछित आरोपी पर गाजीपुर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ ने पूछताछ शुरू किया तो बदमाश अरविंद यादव ने कबूला कि गाजीपुर जेल में बंद सरगना श्रवण यादव के इशारे पर राजनीतिक समीकरण में बाधक बन रहे एक पूर्व ब्लाक प्रमुख को ठिकाने लगाने की योजना बन रही थी। गाजीपुर, सादात थाना के बड़ागांव निवासी व 25 हजार इनामी अरविंद यादव के ऊपर आजमगढ़, गाजीपुर और मऊ में हत्या, हत्या के प्रयास और लूट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इनामी अरविंद यादव ने यह भी राज खोला कि सैदपुर निवासी एक युवक के कहने पर लखनऊ के एक बिल्डर की भी हत्या की योजना थी, लेकिन पैसे को लेकर आपसी विवाद के चक्कर में योजना फेल हो गई। गाजीपुर जिला जेल में बंद देवेेंद्र सिंह ने अपने मुकदमे के गवाह को रास्ते से हटाने के लिए फोटो व पैसा दिया था। 

मिर्च कारोबारी की हत्या के बाद पहली बार सुर्खियों में आया

कारोबार में बाधक बन रहे मिर्च कारोबारी की गाजीपुर, बहरियाबाद थाना के प्यारेपुर मोड़ के समीप हत्या कर सुर्खियों में आया था। इसके बाद अरविंद यादव ने अपने साथी शिवबहादुर यादव व दीपक संग मिलकर आजमगढ़ के तरवा थाना इलाके के खरिहानी बाजार में सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर सोना लूट लिया था।

साल 2018 में जमानत पर जेल से छूटने के बाद शिवबहादुर यादव व दीपक के संग आजमगढ़ के मेहनाजपुर में शराब सेल्समैन पर फायरिंग कर रुपये व बाइक लूट लिया था। इसके बाद अरविंद का आतंक बढ़ता गया और अपने मामा के पट्टीदार को जमीनी विवाद में गोली मार दी थी। जुलाई 2019 में गाजीपुर के जंगीपुर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में शिव बहादुर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा और अरविंद सहित धर्मेंद्र यादव पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें