फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में लगेंगे धार्मिक और ऐतिहासिक संदेश देने वाले स्टैचू

Tue, 21 Aug 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : file photo
विज्ञापन
बनारस के कमिश्नर ने आगामी वर्ष 21 से 23 जनवरी तक होने वाले अप्रवासी भारतीय सम्मेलन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के स्तर पर होने वाले तैयारियों को हर हालत में दिसंबर तक अभियान चलाकर पूरा कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इन प्रमुख मार्गों पर प्रत्येक 2-4 किमी. की दूरी पर काशी की धार्मिक, पौराणिकता एवं ऐतिहासिकता का संदेश देने वाले स्टैचू निष्प्रोज्य सामग्रियों से बनवाने के साथ ही वहां पर प्रकाश की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

रिंग रोड पर दोनों तरफ पौध रोपण, सौंदर्यीकरण के साथ ही दोनों तरफ ग्रिल एवं गति सीमा को प्रदर्शित कराए जाने का निर्देश दिया। सड़कों के किनारे की पटरियों एवं फुटपाथ पर इंटरलांकिग की बजाए सीसी से बनाये जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों से संबंधित मैप तैयार किए जाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। ताकि उन सड़कों का आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश

बैठक करते अधिकारी - फोटो : file photo
पांडेयपुर से आशापुर मार्ग को मरम्मत के साथ ही उस पर सौंदर्यीकरण एवं समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए संबंधित अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने जलनिगम के अभियंताओं को फटकार लगाई और कहा पाइप लाइन लगाये जाने के लिए सड़क की खोदाई करने के बाद सही ढंग से भराई न करने के कारण सड़कें बैठ जा रही हैं।

कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत शहर के चिह्नित प्रमुख 32 चौराहों का सुंदरीकरण अभियान चलाकर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम सीमा से बाहर के चौराहों के सुंदरीकरण के लिए वीडीए को निर्देशित किया, साथ ही गंगा घाटों पर थीम पेंटिंग कराये जाने के साथ ही घाटों की महत्ता बताने वाले साइन बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने एसपी ट्रैफिक को निर्देशित करते हुए कहा कि अप्रवासी भारतीय सम्मेलन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को बेहतर पर विशेष जोर दें। बैठक में डीएम सुरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत, बीएसएनएल, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें