फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर बोला हमला

Sat, 31 Jan 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि उन्नाव के पुलिस लाइन में सौ से अधिक नरकंकाल का मिलना प्रशासन का नकारापन है। कंकाल किसके हैं और कहां से आए, इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। सूबे की सरकार को बताना होगा कि ये कंकाल किस रूप में पुलिस लाइन में रखे गए थे। कहा कि इस मामले में अब तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की खामोशी बता रही है कि सरकार की नीयत में खोट है।
विज्ञापन


दिवंगत भाजपा नेता व प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री हरीश जी के आवास पर शुक्रवार की दोपहर पत्रकारों से बातचीत में डा. वाजपेयी ने कहा कि उन्नाव मामले की जांच सीनियर आईएएस अधिकारी अथवा फोरेंसिक जांच के विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल से कराई जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। सवाल उठाया कि

एएसपी रैंक के अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपना यह बता रहा है कि सपा सरकार इस मामले को लेकर कितनी गंभीर है। कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 48 घंटे के भीतर उन्नाव प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। उस रिपोर्ट के आधार पर ही भाजपा आगे की रणनीति बनाएगी। उधर, चिरईगांव में
विज्ञापन


गुरुवार को नसबंदी कराने वाली महिलाओं को जमीन पर लिटाने की घटना पर डा. वाजपेयी ने कहा कि ऐसे चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरा ब्यौरा मांगा है। पीडि़त महिलाओं की पूरी मदद की जाएगी। दो विधायकों की बर्खास्तगी के सवाल पर कहा कि दोनों को सर्वोच्च न्यायालय में अपील का अधिकार है। वहां से जैसा निर्णय आएगा, पार्टी उसके बाद अपना स्टैंड तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें