फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला पुस्तकालय के निर्माण कार्य का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को अर्दलीबाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में 19.70 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक नवीन जिला पुस्तकालय का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। राज्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि इस आधुनिक जिला पुस्तकालय के बन जाने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों और छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी। यह पुस्तकालय उनकी सफलता में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें 35 हजार से अधिक पुस्तकें रहेंगी और 500 से अधिक लोग इसमें बैठकर पढ़ सकेंगे। भूतल पर सभागार, बाल पठन क्षेत्र, कैफेटेरिया और प्रथम तल पर विशाल पठन कक्ष, डिजिटल पुस्तकालय और द्वितीय तल पर ग्रीन टैरेस होगा। इस मौके पर अपर सचिव वीडीए गुडकेश मिश्रा, मुरलीधर सिंह, मणि तिवारी, सुरेंद्र नाथ पांडेय, मनोज सोनकर, सिद्धनाथ शर्मा, विनय सडेजा, राजू सिंधु तरंग, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें