फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, दूधिया रौशनी में 700 पहलवान दिखाएंगे दम

Fri, 07 Sep 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कुश्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनारस में प्रदेश स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में सात सौ पहलवान शामिल होंगे। आठ से 10 सितंबर तक चिरईगांव के गौराकला में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सौ महिला और छह सौ पुरुष पहलवान शामिल होंगे। इसके लिए सात को पहलवानों का वजन होगा। पहली बार दूधिया रौशनी में कुश्ती के मुकाबले आयोजित होंगे। यह जानकारी वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बुधवार को बनारस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गौराकला के श्री गांधी इंटर कॉलेज मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में 45 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 68 किलोग्राम भारवर्ग में एशियाड में कांस्य पदक जीतने वाली दिव्या काकरान होंगी। वे भी प्रतियोगिता में मुकाबले के लिए उतरेंगी।

अध्यक्ष ने बताया कि सात सितंबर को पहलवानों का वजन होगा। आठ सितंबर को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। संजय सिंह ने बताया कि महिला वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले आठ सितम्बर को खेले जाएंगे, जबकि पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले नौ सितम्बर को होंगे। 10 सितम्बर को पुरुषों के ग्रीको रोमन स्टाइल के मुकाबले के साथ ही प्रतियोगिता का समापन होगा। 

विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि दोनों वर्गों में जीतने वाले पहलवान 27 से 30 सितंबर तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित नेशनल अंडर-23 में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, सचिन गिरी समेत और कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें