फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः स्टार प्रचारकों के सहारे माहौल तैयार करने में जुटे सभी सियासी दल

Sun, 12 Feb 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
UP Election 2017
विज्ञापन
स्टार प्रचारकों के सहारे विधानसभा चुनाव में माहौल बनाने में सभी पार्टियां जुट गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और बसपा मुखिया मायावती का कार्यक्रम तय हो गया है। वहीं अखिलेश यादव, राहुल गांधी का संयुक्त रूप से रोड शो कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


 भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा सभी दल स्टार प्रचारकों के सहारे चुनावी माहौल बनाने में जुटे हैं। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पांच मार्च को जौनपुर आएंगे। अभी तक रैली का स्थान तय नही हो पाया है।

इनके अलावा अनुप्रिया पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद योगी आदित्य नाथ, कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह, कलराज मिश्रा आदि नेताओं का प्रोग्राम तय हो चुका है।
विज्ञापन


बसपा मुखिया मायावती तीन मार्च को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान में रैली करेंगी। बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर उदयभान, एमएलसी डा. विजय प्रताप, कोआर्डिनेटर डा. रमाशंकर राजभर जौनपुर में डेरा डाल चुके हैं।

सपा में वैसे तो किसी का कार्यक्रम तय नही है। लेकिन बदलापुर में सीएम अखिलेश को बुलाने की तैयारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह का कहना है कि गुलाब नबी आजाद, राहुल और प्रियंका को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


कुल मिलाकर राजनैतिक वैतरणी स्टार प्रचारकों के सहारे पार करने में सभी पार्टियां जुटी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें