फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में सीएम अखिलेश की जनसभा का मंच तोड़ा, मामला गरम

Wed, 01 Mar 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने साजिश तोड़े जाने का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोही के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के लिए बनाए जा रहे मंच को अराजक तत्वों ने बुधवार की शाम तोड़ दिया। इससे  सपाजन नाराज हो गए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साजिशन तोड़े जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर  पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। 

जिले की तीनों विधानसभाओं के सपा प्रत्याशियों के समर्थन में ज्ञानपुर नगर स्थित वीएनजीआईसी के मैदान पर चार मार्च को जनसभा होगी। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीनों प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

इसके मद्देनजर मंगलवार से ही पक्का मंच बनाया जा रहा है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अराजक तत्वों ने मंच को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता नाराज हो गए,हंगामा मचाने लगे।
विज्ञापन


 चुनाव संचालन समिति के संयोजक ओमप्रकाश यादव समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और इसे एक नेता के इशारे पर की गई हरकत बताया। जानकारी मिलते ही ज्ञानपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें