फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु, चेले और बबुआ के बुरे दिन आने वाले हैं: मायावती

Wed, 01 Mar 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
विज्ञापन
जनसभा में मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को भाजपा पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा यूपी में भाजपा का हाल बिहार से भी बुरा होगा। यूपी की जनता गोद लिए बेटे नरेंद्र मोदी को वापस गुजरात भेज देगी। गुरु, चेले और बबुआ के बुरे दिन आने वाले हैं।
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने अपने बेटे के लिए भाई को अपमानित किया, अब दोनों खेमे सपा को बर्बाद कर देंगे। चुनाव का नतीजा आते ही सपा ऑक्सीजन पर चली जाएगी। यूपी में बसपा अकेले दम पर बहुमत की सरकार बनाएगी।

वे सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज के नवीन मंडी परिसर में चुनाव सभा को संबोधित कर रही थीं।  बसपा मुखिया ने कहा कि भाजपा अब भारतीय जुमला पार्टी हो गई है। मायावती ने पूछा, जनता से झूठे वादे करने वालों ने ढाई साल में किसानों का कितना कर्ज माफ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी कारण से भाजपा सत्ता में आ भी गई तो सरकार आरएसएस के एजेंडे पर चलेगी और आरक्षण समाप्त कर देगी। पिछड़ों का नुकसान होगा और रोहित वेमुला जैसे कांड होंगे। कहा कि तीन तलाक मामले में दखल चिंता की बात है।

बीजेपी कानून व्यवस्था बेहतर बनाने की बात करती है। पर पहले वह दिल्ली की हालत सुधारे। उन्होंने सपा पर कहा कि सपा राज में कानून व्यवस्था फेल रही। थानों में गरीबों के मुकदमे तक नहीं लिखे गए। बसपा की सरकार बनी तो विशेष अभियान चलाकर पीड़ित लोगों के मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


जेल में बंद बेकसूर लोगों के मुकदमों की समीक्षा कराई जाएगी और उन्हें न्याय दिलाकर जेलों से रिहा कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें