फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएचसी सारनाथ पर स्टाफ नर्स का सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ; गूंजी किलकारी

Fri, 12 Jul 2024 06:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: सारनाथ स्थित सामुदायिक केंद्र पर स्टाफ नर्स की डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। सिजेरियन डिलीवरी के बाद सीएमओ ने बताया कि यहां पर अब तक 92 प्रसव हो चुके हैं।
विज्ञापन
अपने बच्चे के साथ स्टाफ नर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला महिला अस्पताल के साथ ही अब जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी गर्भवती महिलाओं की सामान्य डिलीवरी के साथ ही सिजेरियन डिलीवरी भी कराई जा रही है। गुरुवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारनाथ पर तैनात स्टाफ नर्स का सफलतापूर्वक सिजेरियन डिलेवरी करवाया गया। इसके बाद मां और उसका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि स्टाफ नर्स कुमुद कुमारी (33) शहरी सीएचसी सारनाथ पर तैनात हैं। गुरुवार सुबह अचानक पेट दर्द बढ़ने पर सीएचसी पर ही  भर्ती किया गया। यहीं पर डिलेवरी करवाया गया।

प्रसव करने वाली टीम में ऐनेस्थेसिस्ट डॉ. किरण जायसवाल, डॉ. भरत भूषण शुक्ला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी बरनवाल और स्टाफ नर्स प्रीति शामिल रहीं। सीएमओ ने बताया कि अब तक शहरी सीएचसी सारनाथ में कुल 92 प्रसव हो चुके हैं, जिसमें 50 सिजेरियन और 42 सामान्य प्रसव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें