फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के खिलाड़ियों के लिए अभी नहीं खुलेगा स्टेडियम : आरएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉकडाउन 4 में देश के कई स्टेडियम को भले ही कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति मिली हो। मगर काशी के खिलाडि़यों को सिगरा स्टेडियम के खुलने का अभी इंतजार करना होगा। इसके अलावा नए सत्र 2020-21 के मानदेय कोच की बहाली और खिलाडि़यों का चयन भी अधर में अटका हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से स्टेडियम खोलने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है और न ही हमें कोई आदेश मिला है। फिलहाल स्टेडियम खोलने पर कोई विचार नहीं हो रहा है। स्टेडियम में 16 खेलों के मानदेय खेल प्रशिक्षकों का लॉकडाउन के कारण रिन्यूवल भी नहीं किया जा सका है। साथ ही मार्च में आयोजित 15 दिवसीय केंद्रीय शिविर के स्थगित होने से सत्र 2020-21 के हॉस्टल के खिलाडि़यों का चयन भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें