फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कागज कारोबारियों के चार प्रतिष्ठानों पर एसएसबी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) ने बुधवार को तीन बड़े कागज कारोबारियों के लखनऊ व वाराणसी स्थित चार-चार प्रतिष्ठानों में एक साथ छापा मारा। लखनऊ के ऐशबाग स्थित चार व वाराणसी के नीचीबाग व लहरतारा में चार स्थानों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू मिथलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि टीम ने जांच में आय-व्यय और जीएसटी भुगतान में कई विसंगतियां पकड़ी है। मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप के अलावा अन्य सामान को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल टीम गड़बड़ी और कागजात की पड़ताल में जुटी हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ में भी इन फर्मों के चार ठिकानों पर छापा मारा गया है। लखनऊ के ऐशबाग स्थित चार व वाराणसी के नीची बाग, लहरतारा में चार स्थानों पर की गई कार्रवाई में गड़बड़ी मिली है। आठ स्थानों पर तीन फर्म मिलकर कागज का कारोबार कर रही थी। वाराणसी जोन -1( ग्रेड 2) के अपर आयुक्त (एसआइबी) मिथिलेश शुक्ला की देखरेख में कार्रवाई देररात तक चलती रही है। बृहस्पतिवार को स्थिति साफ हो जाएगी कि इन कारोबारियों ने किस प्रकार की गड़बड़ी की है। यानी अगर कर चोरी का मामला पाया गया तो इन फर्मों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें