फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में एसएसबी के जवान की गोली मार कर हत्या, लूट ले गए मोबाइल और बाइक

Tue, 18 Dec 2018 01:29 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
उत्तराखंड में तैनात था एसएसबी का जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने एसएसबी के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक, मोबाइल और नकदी भी लूट ले गए। घटना सोमवार देर रात की है।  जवान की हत्या की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को लेकर थाने लेकर आई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


करंडा थाना क्षेत्र के गल्लाहपुरा मटरिया धरम्मपुरा निवासी एसएसबी के जवान राम निषाद (30) की हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई। वह उत्तराखंड में तैनात थे।  छुट्टी पर घर आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक, बीती रात गंगा उस पार से धान की कटाई के बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे।

तभी रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोक कर गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें