बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव सृष्टि-2018 के दूसरे दिन जहां फोटोग्राफी में भावी कृषि वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक तस्वीरें खींचकर फोटोग्राफी कला का प्रदर्शन किया। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में आकर्षक डिजाइन बनाकर छात्राओं ने सभी का दिल लूट लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के शताब्दी कृषि सभागार में दूसरे दिन के उत्सव की शुरूआत वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ हुई। इसमें प्रतिभागियों ने जीएसटी और कृषि शिक्षा की बेहतरी विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपनी बात रखी।
विज्ञापन
3 of 6
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
तात्कालिक भाषण के बाद कविता में सामाजिक समस्याओं, मां-बेटे के प्यार आदि का भाव प्रदर्शित किया। हर एक प्रस्तुति पर दर्शकों ने ताली बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
4 of 6
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
क्ले मॉडलिंग में प्रतिभागियों को पूर्व कुलपति प्रो. लालजी सिंह को याद करते हुए उनकी तस्वीर के साथ ही उनके योगदानों पर मिट्टी से आकृति बनानी थी। शताब्दी कृषि भवन सभागार के प्रथम तल पर आयोजित पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में 20 प्रतिभागियों ने स्वच्छ भारत की झलक दिखाई।
विज्ञापन
5 of 6
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
कोलॉज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने खेल के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और उपलब्धियों को बड़ी बारीकी से दर्शाया। किसी ने पेपर की कटिंग तो किसी ने पत्रिकाओं में छपी क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, एथलीट, मुक्केबाजी आदि खेलों में महिलाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित की।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। इसमें किसी ने भगवान गणेश, तो किसी ने पेड़ की डाली पर चहचहाती चिड़िया की डिजाइन बनाकर उसे आकर्षक रंगों से सजाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।