फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: श्रीलंका के उच्चायुक्त ने CM Yogi को भेंट की अशोक वाटिका की शिला, एयरपोर्ट के लिए दी ये खास पेंटिंग

Thu, 18 May 2023 07:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने बुधवार को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अशोक वाटिका की एक शिला भेंट की और श्रीलंका से संजीवनी बूटी के पौधे लाकर लगाने की बात भी कही। वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने के लिए दो पेंटिंग भी भेंट किए।
विज्ञापन
श्रीलंका के उच्चायुक्त ने CM Yogi को भेंट की पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्रीलंका और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य संबंधों को और प्रगाढ़ करने, सांस्कृतिक व पर्यटन के क्षेत्रों में अधिक सहयोग करने पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh News: डाटा ऑनलाइन न करने वाले 356 विद्यालयों को नोटिस, नहीं मानने पर की जाएगी ये कार्रवाई
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को अशोक वाटिका की एक शिला भेंट की और श्रीलंका से संजीवनी बूटी के पौधे लाकर लगाने की बात भी कही। वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने के लिए दो पेंटिंग भी भेंट किए। मुख्यमंत्री व एवं श्रीलंका के उच्चायुक्त के बीच वार्ता में श्रीलंका में रामायणकालीन विभिन्न स्थलों को विकसित करने के संबंध में चर्चा की गई, जिससे यूपी सहित अधिक से अधिक भारतीय नागरिक पर्यटन के लिए श्रीलंका जा सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें