फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : 8वें और 58वें मिनट में इस खिलाड़ी ने दिखाया जज्बा, जीती UP संयुक्त छात्रावास की टीम; पढ़ें अन्य खबरें

Sat, 22 Feb 2025 10:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अतिथियों और दर्शकों खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। जीते खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मश्री मोहम्मद शाहिद ऑल इंडिया प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार दोपहर बीएचयू के एस्ट्रो टर्फ पर खेली गई। प्रतियोगिता के 5वें दिन दो लीग मुकाबले हुए। इसमें यूपी की संयुक्त छात्रावास की टीम ने कर्नाटक स्पोर्ट्स एकेडमी टीम को एक गोल से हरा दिया। इसमें शुरुआती और अंतिम निर्णायक गोल केतन कुशवाहा ने किया। 

विज्ञापन




मैच का पहला गोल यूपी संयुक्त छात्रावास टीम के केतन कुशवाहा ने पहले हाफ के 8वें मिनट में किया। खेल के 28वें मिनट में टीम के मिडफिल्डर खिलाड़ी आतिफ राईनी ने पेनाल्टी काॅर्नर को गोल में बदलकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। कर्नाटक की अश्वनी स्पोर्ट्स एकेडमी टीम का खाता मैच के 34वें मिनट में धर्मेंद्र यादव ने खोलकर स्कोर 2-1 कर दिया। 
विज्ञापन


जवाबी हमला करते हुए यूपी छात्रावास के शाहरूख अली ने 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 तक पहुंचाया। कनार्टक के उज्जवल पाल ने पेनल्टी का फायदा उठाकर दूसरे हाफ के 15वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 किया। 

मैच के 52वें मिनट में कर्नाटक को एक और पेनाल्टी काॅर्नर मिला। इसमें धर्मेंद्र यादव ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले यूपी की संयुक्त छात्रावास के फाॅर्वर्ड खिलाड़ी केतन कुशवाहा ने मैच के 58वें मिनट में टीम का दूसरा गोल कर टीम को 4-3 की निर्णायक बढ़त दिला दी। 

यही स्कोर अंत तक रहा। इससे यूपी छात्रावास की टीम ने एक अंक के अंतर से मैच जीत लिया। इसमें आरएसओ विमला सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी अकरम महमूद परवीन शाहिद, फैयाज अहमद, अनील शर्मा, डॉ मंजूर आलम अंसारी, कनाईचंद्र तलापात्रा मौजूद रहे। 

दूसरे हाफ के 38वें मिनट में गुरसिमरन सिंह ने अपना दूसरा और टीम का 5वां गोल किया। मैच के 41वें मिनट में सचिन ने गोल कर स्कोर 6-0 किया। इसके बाद एचएफबी एनसीआर सोनीपत के फाॅर्वर्ड खिलाड़ी अभिनंदन ने टीम का पहला गोल किया। 

पीएनबी ने एएफबी सोनीपत को 9-1 से हराया
दिन के दूसरे मैच में पंजाब नेशनल बैंक नई दिल्ली की टीम ने एएफबी एनसीआर सोनीपत को हरा दिया। मैच के छठे मिनट में पंजाब नेशलन बैंक के नवीन अंतिल और 10वें मिनट में भगत सिंह ढिल्लो ने पेनल्टी काॅर्नर की मदद से शुरुआती दो गोल किए। तीसरा गोल मैच के 24वें मिनट में गुरसिमरन सिंह ने किया और 25वें मिनट में अभिमन्यू ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। 

काशी विद्यापीठ की हॉकी टीम हरिद्वार रवाना
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता खेलने महात्म गांधी काशी विद्यापीठ की टीम शुक्रवार को हरिद्वार रवाना हो गई। काशी विद्यापीठ क्रीड़ा परिषद के सचिव नवरतन सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 22 से 28 फरवरी तक खेली जाएगी। इसमें विद्यापीठ की 18 सदस्यीय टीम कप्तान सुजीत कुमार के नेतृत्व में खेलेगी। टीम मैनेजेर डॉ. अमरेंद्र राय, डॉ दिनेश को बनाया गया है। 

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार से
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुंदरपुर में रविवार से वार्षिक खेलकूद एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता के साथ टेबल टेनिस और बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं। 

चार जोन पूर्वी, पश्चिमी, बुंदेलखंड, सेंट्रल जोन के खिलाड़ी भाग लेंगे। जहां से जीतने वाली टीम राज्यस्तीय पर खेलेगी। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि खेल का उद्घाटन रविवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। खेल की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेंगी शिवानी
बड़ागांव निवासी किसान की बेटी शिवानी यादव का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में हुआ है। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने शिवानी के गांव जाकर अभिभावक और खिलाड़ी को बधाई दी। खिलाड़ी के चयन पर भाजपा नेता मनीष कुमार चौबे शिवानी के आवास पहुंचे और उन्हें मोमेंटो भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने शिवानी के माता-पिता से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अंकित मिश्र, हेमंत पाठक, डेविड मिश्र, सतीश चौबे (पूर्व आर्मी कप्तान), दीपक दुबे, रवि पटेल सहित अन्य सम्मानित व्यक्ति शामिल थे। 

क्वान की डो शिविर में काशी के दो कोच
तीसरी अंतरराष्ट्रीय क्वान कीडो कार्यशाला नोएडा में आयोजित होगी। इसमें यूपी की टीम में वाराणसी के तीन कोच हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण शिविर 8 से 9 मार्च तक नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में लगेगा। 

वाराणसी क्वान कीडो संघ के अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि इस शिविर में यूपी टीम में वाराणसी के उमेश केशरी और आकाश गुप्ता शामिल होंगे। यूपी से पांच कोच चयनित हुए हैं इसमें दो कोच वाराणसी के हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद दोनों कोच वाराणसी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। दोनों कोच को जिला सचिव रेखा मौर्य और कोषाध्यक्ष अरशद रजा ने बधाई दी है। 

बीएचयू में वाॅलीबाॅल खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
वॉलीबॉल : सांख्यिकी विभाग चैंपियन
बीएचयू के विज्ञान संस्थान की ओर से ब्रोचा मैदान पर शुक्रवार को अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली गई। इसमें सांख्यिकी विभाग की टीम ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। सांख्यिकी विभाग की महिला टीम की ओर से मश्मीरा, राधिका ने स्कोर किया जबकि प्रियांश ने स्कोर किया। 

खेल महाकुंभ आज से, 10 स्पर्धा में 900 प्रतिभागी
परमानंदपुर में बाबू आरएन सिंह स्मृति खेल महाकुंभ में 10 स्पर्धा में 900 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आगाज 22 फरवरी को सुबह दस बजे होगा। आयोजन सचिव डॉ. एके सिंह ने बताया कि बताया कि इस प्रतियोगिता में हॉकी, हैंडबॉल, 100 और 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्साकशी, रग्बी, स्किपिंग रोप और स्लो साइकिल की स्पर्धा होगी। यह प्रतियोगिता अंडर-16 बालक- बालिका वर्ग में खेली जाएगी। 

खो-खो बालिका सीनियर टीम ने किया अभ्यास
प्रादेशिक खो-खो प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी की सीनियर वर्ग की खिलाड़ियों ने बच्छाव के महामना इंटर कॉलेज में अभ्यास शुरू कर दिया है। डॉ. जितेंद्र की देखरेख में खिलाड़ियों ने शुक्रवार को अभ्यास मैच खेला। इसमें महामना कॉलेज की टीम ने बच्छाव की टीम को हरा दिया। बालिका खिलाड़ी स्कूल के मैदान पर शाम तीन घंटे अभ्यास करती हैं। यह टीम स्कूली खेलों में नाम करने के अलावा ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 

चार राज्यों के 200 पहलवान कुश्ती में दिखाएंगे दम
ओलंपियन स्व. लक्ष्मीकांत पांडेय उर्फ चिक्कन पहलवान की स्मृति में दंगल उनके पैतृक गांव कोईरीपुर में 23 फरवरी को होगा। आयोजन सचिव कपिल नारायण पांडेय ने शुक्रवार को मकबूल आलम रोड स्थित आवास पर पत्रकारवार्ता में बताया कि बनारसी मुल्तानी के जनक की स्मृति में आयोजित दंगल में चार राज्यों के 200 से अधिक पहलवान दमखम दिखाएंगे। दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा संयुक्त रूप से करेंगे। 

विजेता पहलवानों को भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू पुरस्कृत करेंगे। विजेताओं को नकद धनराशि भी दी जाएगी। इसमें काॅमनवेल्थ गेम्स में खेल चुके खिलाड़ियों के अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे। 

निर्णायक की भूमिका एनआईएस कोच रविंद्र मिश्र, अमिताभ आनंद, सुरेंद्र पहलवान्, गोरख बादव, रामू पहलवान निभाएंगे। संचालन यूपी कुश्ती संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर तिवारी और प्रेम मिश्र करेंगे। आयोजन  सचिव कपिल नारायण पांडेय ने बताया कि अखाड़े की मिट्टी विशेष रूप से तैयार की जाती है। घी, दही, सरसो का तेल, खली मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। 
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालय के वार्षिक खेलों में 80 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
कमच्छा स्थित श्रीरणवीर संस्कृत विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 23 फरवरी को होगा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार जैन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। पहले दिन, दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, गोलाफेंक के आरंभिक मुकाबले खेले गए। 

अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती में खेलेंगे बरेका के तीन खिलाड़ी
अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता मार्च महीने में होगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए बरेका खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। इसमें बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के तीन खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। बरेका के कुश्ती कोच ने बताया कि मुंबई में बरेका के सचिव गिरी, गोपाल यादव और जितेंद्र यादव कुश्ती शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रीय शिविर में 11 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित है। इसमें चयनित खिलाड़ी अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में खेलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें