युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में 72वां पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) स्थापना दिवस मनाया गया। जहां मंडल के चारो जिलों से आए 20-20 पीआरडी जवानों के बीच मार्च पास्ट सहित दौड़ और रस्सा कसी प्रतियोगिता हुई। जिसमें वाराणसी के जवान का अव्वल रहे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय सिंह के मुताबिक पहली बार मंडल स्तर पर पीआरडी स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर के 20-20 पीआरडी जवानों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में बनारस के जितेंद्र कुमार यादव प्रथम, चंदौली के विजय कुमार दूसरे और जौनपुर के अनिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 200 मीटर में गाजीपुर के सत्येंद्र सिंह यादव प्रथम, जौनपुर के धर्मेंद्र कुमार दूसरे और चंदौली के ऋषिनंदन तीसरे स्थान पर रहे। रस्सा कसी में जौनपुर दूसरे स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में भी जौनपुर दूसरे स्थान पर और गाजीपुर के जवान तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईपीएस सागर जैन उपस्थित थे।