फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य महिला पीजी कालेज में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला पीजी कालेज चेतगंज के शिक्षा विभाग एवं शिक्षा संकाय बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति पर आधारित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरिश्वर मिश्रा ने कहा कि शिक्षा समाज के लिए आवश्यक होने के साथ ही मानवता के विकास के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन

शिक्षा के दौरान पढ़ाई के साथ किसी तरह के मूल्यों का विकास हो, यह भी ध्यान देना जरूरी है। सात दिवसीय कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के मुख्य सलाहकार प्रो. के रामचंद्रन ने नई शिक्षा नीति में उत्कृष्टकता प्राप्त करने के लिए परिवर्तन की पहल विषय पर चर्चा की। इस दौरान प्रो. एसके स्वाइन, प्रो. एके सिंह, प्रो. अरविंद कुमार झा, प्रो. एस रघुवंशी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें