फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए छह अखाड़ों में 200 खिलाड़ी लगाएंगे दांव, पढ़ें- खेल जगत से जुड़ी खबरें

Sat, 12 Sep 2026 12:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कुश्ती के प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए छह अखाड़ों में 200 खिलाड़ी दांव लगाएंगे। इसके लिए मंडलीय ट्रायल सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। 
विज्ञापन
अखाड़ा स्वामीनाथ में कुश्ती का अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में खेलने के लिए खिलाड़ियों को मंडलीय टीम का हिस्सा बनना होगा। मंडलीय ट्रायल सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मंडलीय टीम का हिस्सा बनने के लिए जिले के खिलाड़ी जिले 200 खिलाड़ी अलग-अलग छह प्रमुख अखाड़ों सिगरा, बरेका, बीएचयू शिवाजी, कज्जाकपुरा, नैपुरा और तुलसी घाट स्थित अखाड़ा स्वामीनाथ में अभ्यास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी की टीम का चयन ट्रायल 18 सितंबर को 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता 3 से 5 अक्तूबर तक इटावा जिले में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता खेल विभाग और यूपी कुश्ती संघ की ओर से आयोजित होगी। 

ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 2006 से 2008 के बीच हुआ हो। 2009 में जन्मे खिलाड़ी मेडिकल के आधार पर हिस्सा ले सकते हैं। खिलाड़ी 10 भार वर्ग में दे सकते हैं ट्रायलकुश्ती संघ के मुताबिक फ्रीस्टाइल वर्ग में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम वजन श्रेणियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


ग्रीको रोमन वर्ग के लिए 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम वजन निर्धारित किए गए हैं। चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लाना अनिवार्य है। चयन ट्रायल वजन में एक किलो की छूट भी दी जाएगी।

सुब्रतो कप फुटबॉल के लिए यूपी टीम में शामिल वाराणसी के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
34 साल बाद यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी वाराणसी की टीम
भारतीय वायु सेना की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल के लिए यूपी टीम का शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान विकास इंटर कॉलेज की चयनित टीम ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच से प्रशिक्षण लिया। यूपी की टीम ने 34 साल बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। इसमें वाराणसी के युवा फुटबॉलरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में विकास इंटर कॉलेज की अंडर-17 बालक टीम उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के आंबेडकर स्टेडियम में 15 सितंबर से खेली जाएगी। यूपी की टीम 13 सितंबर को दिल्ली रवाना होगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों ने विशेष शिविर में 15 दिन अभ्यास किया है। शिविर के समापन पर विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने टीम को संबोधित किया। 

पेनल्टी शूटआउट का किया अभ्यास
मैच ड्रॉ होने पर पेनल्टी शूटआउट निर्णायक होता है। इसे ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को पेनल्टी शूट लेने की तकनीक के साथ मानसिक रूप से दबाव संभालने का भी अभ्यास कराया गया। टीम प्रबंधन ने संभावित पेनल्टी शूटआउट के लिए खिलाड़ियों की भूमिका और क्रम पर भी तैयारी की है।

चिप शॉट से थ्रू पास तक का किया अभ्यास
प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को मैच की छोटी-छोटी बारीकियों से रूबरू कराया गया। विपक्षी खिलाड़ी को चकमा देकर चिप शॉट कब और किस स्थिति में लगाना है, इसका विशेष अभ्यास कराया गया। इसके अलावा साइड पास और थ्रू पास के दौरान गेंद की गति, दिशा और समय का ध्यान रखने की तकनीक भी सिखाई गई।

इंग्लिशिया लाइन में वुशू खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदर सहित छह खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक
सिकंदर राजभर ने शुक्रवार को जिला विद्यालयीय बुशू प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 56 किग्रा में चंदन यादव, 65 किग्रा में शिवम कुमार और 70 किग्रा में अनंत गौतम ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंडर 19 बालिका वर्ग के 52 किग्रा में अनुष्का सिंह और शिवानी यादव 56 किग्रा में वॉक ओवर के सहारे स्वर्ण पदक जीता। सभी खिलाड़ी विकास इंटर काॅलेज के विद्यार्थी हैं। विजय टीम के कोच थे। 



गार्ड पॉजिशन की खिलाड़ी सरस्वती ने आठ अंक स्कोर कर कला संकाय को दिलाई ट्रॉफी
बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर आयोजित अंतर-संकाय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुक्रवार को संपन्न हो गया। फाइनल में कला संकाय की गार्ड पॉजिशन की खिलाड़ी सरस्वती ने कृषि विज्ञान संस्थान के खिलाफ अकेले आठ बास्केट कर टीम को चैंपियन बना दिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में एमएमवी ने सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम को हराकर कांस्य पदक जीता। सामाजिक विज्ञान की टीम ने 14-08 से विजय प्राप्त की। आयोजन सचिव डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि पुरुष वर्ग का फाइनल शनिवार को होगा। इस मौके पर क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा, डॉ. दीपक डोगरा, डॉ. राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।  

एथलेटिक्स में त्वरित निर्णय लेने के लिए तकनीकी समझ जरूरी
आधुनिक एथलेटिक्स के दौरान तेजी से निर्णय लेना होता है। इसमें खिलाड़ी के गति ही नहीं उसके सही नियमों का पालन कराने पर ध्यान देना होता है। उक्त बातें बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रो. टी ओनिमा रेड्डी ने कहीं। उन्होंने कहा कि तकनीकी समझ के साथ व्यावहारिक दक्ष होने के साथ त्वरित और सटीक निर्णय लेने की क्षमता मैच ऑफिशियल के लिए आवश्यक है। निर्णयन केवल नियमों को जानने तक सीमित नहीं है। बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा एथलेटिक्स में उभरते रुझान एवं नियमों के प्रयोग राष्ट्रीय कार्यशाला 7 से 13 सितंबर तक आयोजित है। दलवीर सिंह कौन्तेय ने ट्रैक स्पर्धाओं के तकनीकी पहलुओं और फोटो-फिनिश प्रौद्योगिकी की जानकारी दी। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो विक्रम सिंह, प्रो दीपक डोगरा आदि मौजूद रहे।  

यंग हीरोज की टीम ने मंगलपुर स्पोर्टिंग को दो गोल से हराया
बरेका इंटर कॉलेज के फुटबॉल मैदान पर शुक्रवार को दो मैच होने थे लेकिन वाराणसी खेल छात्रावास के नहीं आने की वजह से इंटर काशी की टीम को वाक ओवर मिला। खेल छात्रावास अपने आखिरी मैच में नहीं आई थी। दूसरे मैच में यंग हीरोज की टीम ने मंगलपुर स्पोर्टिंग की टीम को 2-0 के स्कोर से हरा दिया। यंग हीरोज और मंगलपुर स्पोर्टिंग के बीच खेला गया पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटी। दूसरे हाफ में खेल के 66वें मिनट में अंकित और 68वें मिनट में संजोग यादव ने गोल कर यंग हीरोज को 2-0 से जीतने में मदद की। उक्त जानकारी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने दी है।  
विज्ञापन

बेल्ट परीक्षा से पूर्व खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन की ओर से खिलाड़ीयन कराटे केंद्र पहाड़िया में बेल्ट परीक्षा आयोजित होगी। आयोजन सचिव जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 सितंबर को खिलाड़ियन केंद्र में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। शुक्रवार को खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षा की तैयारियों के काता और कुमिते वर्ग में अभ्यास किया। इसके मुख्य परीक्षक वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से मान्यता प्राप्त कोच क्योशी जसपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन पहाड़िया स्थित एके टॉवर कंपाउंड श्रीनगर कराटे केंद्र पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें