ओमेंद्र सिंह 35 साल से दे रहे हैं निशुल्क सेवा
बिजली निगम में कार्यरत शहर के बकवल निवासी ओमेंद्र सिंह 35 साल से निशुल्क सेवा दे रहे हैं। ओमेंद्र सिंह वर्तमान समय में भी प्रतिदिन सुबह और शाम जिला स्टेडियम जाकर खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं। इनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी आज स्टेडियम में कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें आशा है कि आने वाले दिनों में मऊ जिले का खिलाड़ी ओलंपिक में खेलेगा, जिसके लिए निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सुनील यादव, मजहर कमाल, निशा और रश्मि सिंह।
- फोटो : संवाद
इन विभागों में सेवाएं दे रहे हैं खिलाड़ी
इस मैदान से निकले सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के बल पर सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरियां हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। जिले के महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ी भारतीय रेलवे, भारतीय सेना (इंडियन आर्मी), उत्तर प्रदेश पुलिस, आयकर विभाग, इंडियन ऑयल, आबकारी (एक्साइज), पावर कॉरपोरेशन, खेल विभाग और शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
एस्ट्रोटर्फ मैदान पर मिल रही प्रोफेशनल ट्रेनिंग
मऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 करोड़ रुपये की लागत से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया गया है, जहां लगातार खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिल रही है। अत्याधुनिक मैदान उपलब्ध होने से युवाओं को अब शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का माहौल और प्रशिक्षण मिल रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए सीधे तैयार हो रहे हैं।