जर्सी का रंग बदलने की जगह प्रदर्शन सुधारें
भारतीय टीम की जर्सी बदलने से संबंधित सवाल पर मीर रंजन नेगी ने कहा कि जर्सी का रंग बदलने से टीम के प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ता है। अगर ऐसा होता तो भारत नीदरलैंड के खिलाफ नहीं हारता। कहा कि नीदरलैंड की टीम नीली जर्सी में खेली और भारतीय टीम को हराने में कामयाब हुई। हॉकी प्रशासकों को टीम की जर्सी के बजाय उसके प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।