फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News Today : फुटबॉल में बैक टू बैक दो गोल, पश्चिम बंगाल ने बनारस को 5-2 से हराया; पढ़ें अन्य खबरें

Sun, 09 Feb 2025 11:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में बीएचयू सहित विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। फुटबाॅल, हैंडबाॅल सहित कई खेलों में खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने सभी को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
एंफीथिएटर मैदान में फुटबाॅल खेलतीं दोनों टीमों की खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News Today : बीएचयू परिसर के एंफीथियेटर मैदान में शनिवार को नांदी फाउंडेशन की ओर से नन्ही कली के तहत राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता खेली गई। पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल की सेंट जॉर्ज टीम ने वाराणसी की रमना की टीम को तीन गोल के अंतर से 5-2 से हरा दिया। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी तक होगी। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने धीमी शुरुआत की। मैच का पहला गोल मैच के पहले हाफ में बनारस की ऋचा ने किया। इसके बाद सेंट जॉर्ज टीम की सुरभि ने 17वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। 

विज्ञापन


बनारस की फॉर्वर्ड खिलाड़ी अन्नू ने गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई दी। दूसरे हाफ का मैच शुरू होते ही कोलकाता की टीम ने बनारस के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। फार्वर्ड खिलाड़ी सृजना ने दूसरा गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

इसके बाद सुरभि ने बैंक टू बैक दो गोल कर टीम को जीत दिला दी।  दूसरा मैच प्रयागराज और गुजरात की टीम के बीच हुआ। प्रयागराज की बालिका टीम ने गुजरात को 3-0 से हरा दिया। प्रयागराज की ओर से रेशमा ने दो और प्रिया ने एक गोल किया। 

आयोजन सचिव महिमा पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में सात राज्यों की 10 टीमें खेल रही हैं। इसमें यूपी की चार टीम, पश्चिम बंगाल की एक, पंजाब की तीन टीम, गुजरात की दो टीमों के 130 खिलाड़ी खेल रहे हैं।

नई तिथि पर होगा  हैंडबॉल का ट्रायल
खेल विभाग की ओर से ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता अमेठी में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी जिले की टीम का ट्रायल शनिवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना था। कोच तरुण ने बताया कि खिलाड़ियों की प्री बोर्ड की परीक्षा को देख चयन तिथियों में बदलाव किया गया है। अब खिलाड़ियों का ट्रायल 12 फरवरी को होगी। इसमें चयनित खिलाड़ी 15 से 17 फरवरी तक  प्रतियोगिता में खेलने अमेठी जाएंगे। 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम कर रही अभ्यास
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता ओडिसा में खेली जाएगी। यूपी टीम का शिविर लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में लगाया गया है। यहां टीम के 20 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। राष्ट्रीय टीम के हिस्सा रहे राहुल चौधरी भी प्रशिक्षण में हिस्सा लेने आए हैं। शिविर 4 से 18 फरवरी तक चलेगा। राहुल चौधरी प्रो. कबड्डी लीग में लगातार 10 बार खेल चुके हैं। 

बास्केटबॉल: आगरा से हार वाराणसी बाहर
प्रादेशिक सीनियर महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुई। क्वार्टर फाइनल में वाराणसी मंडल को आगरा मंडल की टीम ने हरा दिया। प्रतियोगिता में वाराणसी टीम का सफर थम गया। कोच नागेंद्र चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा सिंह तीन मैचों से 46 अंक हासिल कर टीम की सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं।
 

संस्कृत विवि में निशुल्क योग शिविर कल से
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् की ओर से त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। सांख्य योग तंत्रागम विभाग में न्यूनतम 30 और अधिकतम 40 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण  दिया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर पंजीकरण होगा। 

कुश्ती खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से डे बोर्डिंग स्कीम (डीबीएस) कुश्ती का चयन ट्रायल रविवार और सोमवार को होगा। कोच अशोक यादव ने बताया कि कुश्ती खिलाड़ियों का ट्रायल वाराणसी के दो सेंटरों पर होगा। 

काजल और छवि। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय रग्बी में खेलेंगी काशी की दो बेटियां
राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका रग्बी चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम घोषित हो गई है। टीम में वाराणसी की दो खिलाड़ियों छवि गुप्ता और काजल चौहान को जगह मिली है। प्रतियोगिता ग्वालियर में 11 से 12 फरवरी तक खेली जाएगी। जिला रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि वाराणसी के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

संस्कृत विवि में अगले माह से होंगे पारंपरिक खेल
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अगले माह से गिल्ली डंडा, खोखो, कबड्डी सहित कई पारंपरिक खेल होंगे। धोती कुर्ते में होने वाले क्रिकेट मैचों की संस्कृत में कमेंट्री होगी। खेलों की तैयारी में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जुट गए हैं। विश्वविद्यालय का पारंपरिक खेल क्रिकेट है। 

धोती-कुर्ते में बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ ही संस्कृत में खेल की कमेंट्री के बाद अब मार्च में गिल्ली डंडा, खोखो, कबड्डी सहित कई पारंपरिक खेल होंगे। खेल मैदान में पार्किंग होने के बाद भी खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं है। वह प्रशासनिक भवन के सामने खाली मैदान में तैयारी कर रहे हैं। तीरंदाजी की तैयारी उमरहा के निजी एकेडमी में हो रही है। 

टीम में चयनित मुक्केबाज। - फोटो : अमर उजाला
मुक्केबाजी में खेलेंगी काशी की आठ बेटियां
खेल विभाग की ओर से प्रादेशिक समन्वय सब जूनियर बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता लखनऊ में केडी सिहं बाबू स्टेडियम में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में खेलने वाली वाराणसी टीम का चयन ट्रायल शनिवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आठ खिलाड़ियों का चयन  वाराणसी टीम में हुआ। 

परमानंदपुर में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
हैंडबॉल : वाराणसी टाइगर्स ने नौ अंक से मारी बाजी
वाराणसी टाइगर्स और रॉयल क्लब के बीच सुखनंदन स्मृति जिलास्तरीय अंडर-19 बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता शनिवार को बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रही है। दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी टाइगर्स और गोल्ड स्टार क्लब के बीच हुआ। वाराणसी टाइगर्स की टीम ने नौ अंक से जीत दर्ज की। 

चौथे मिनट में शिव नारायण ने गोल कर वाराणसी टाइगर्स को एक गोल की बढ़त दिला दी। दो मिनट बाद ही धर्मेंद्र ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 10वें मिनट में आयुष ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। 

12वें और 15वें मिनट में ऋतिक ने लगातार दो गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। 18वें और 19वें मिनट में ऋतिक और अमन ने गोल कर स्कोर 7-0 कर दिया। दूसरे हाफ में वाराणसी टाइगर्स के विंगरों ने तेज खेल दिखाया। तीसरे और सातवें मिनट में शिव नारायण ने गोल कर स्कोर 9-0 कर दिया। 

11वें और 14वें मिनट में गोल्ड स्टार क्लब के शिव पाल ने गोल कर स्कोर 2-9 कर दिया। 17वें और 19वें मिनट में धर्मेंद्र ने गोल कर स्कोर 11-2 कर दिया। मैच खत्म होने तक यही स्कोर रहा। पहले सेमीफाइनल में रॉयल क्लब डायमंड क्लब को 18-15 से पराजित कर फाइनल में पहुंच चुकी है। 

खिलाड़ियों से हाथ मिलाते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
लोको डिविजन-1 और सिविल भंडार ने जीते अपने-अपने मैच
बरेका खेल संघ की ओर से केंद्रीय क्रीड़ा मैदान में शनिवार को अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। लोको डिवीजन-1 और सिविल भंडार डिपो की टीम ने दूसरे चक्र में प्रवेश किया। 

सिविल भंडार डिपो ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में छह विकेट खोकर 175 बनाए। अमित कुमार ने 25, अमित सिंह 30, सुनीत ने 11, लक्ष्मी शंकर यादव ने 32, प्रशांत ने 21, जगदीश सोरेन ने 21 रनों का योगदान दिया। लोको डिविजन के अबरार ने 2, बलवंत ने 1, गौरव रघुवंशी ने 1 विकेट लिया। उतरी लोको डिविजन-2 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। 

दूसरे मैच में प्रशासन ने 20 ओवर में 143 रन बनाए। प्रशासन की तरफ से विवेक राय ने 14, सुनीत शर्मा ने 10, अमित तिवारी ने 32 व धर्मेंद्र सिंह ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में लोको डिविजन-1 के सुरेंद्र गौर ने 1, अमित कुमार ने 1 विकेट व दीपक बिष्ट ने 1 विकेट लिया। 

जवाब में खेलने उतरी लोको डिवीजन-1 की तरफ से प्रदीप यादव ने 26, सुरेंद्र गौर ने 82 रन बनाकर टीम को 16.1 ओवर में ही जीत दिला दी। मुख्य अतिथि बरेका क्रिकेट सचिव एसके सिंह और क्रीड़ा अधिकारी बहादुर प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। 
विज्ञापन

दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से होगी
ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सिगरा में प्रस्तावित टी-10 प्रतियोगिता के लिए समिति की बैठक रविंद्रपुरी में हुई। महासचिव डॉ. संजय चौरसिया के नेतृत्व में सदस्यों ने शिवाला घाट जाकर नागा संतों से आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर नागा संत ने आयोजकों को बल्ला भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। मैच का उद्घाटन 16 फरवरी को होगा। आयोजन सचिव डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। खचौका छक्का मारने पर नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें