Babatpur Airport: लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-719 वाराणसी से दिल्ली की बोर्डिंग के दौरान अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। उड़ान का वाराणसी एयरपोर्ट से बोर्डिंग चल रहा था। कुछ यात्री विमान में बैठ चुके थे, जबकि कुछ ऐरोब्रिज में ही थे, तभी विमान में फ्यूल संबंधी तकनीकी इश्यू सामने आया।
तकनीकी टीम द्वारा तुरंत जांच की गई, जिसके कारण बोर्डिंग प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। समस्या ठीक होने के बाद शेष यात्रियों की बोर्डिंग दोबारा शुरू की गई और पूरी प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूर्ण हो सकी। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी समस्या मामूली थी और सभी यात्री सुरक्षित हैं। उड़ान जल्द ही निर्धारित गंतव्य दिल्ली के लिए रवाना कर दी जाएगी।