फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के रोड शो के लिए एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान

Wed, 08 Feb 2017 11:59 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
एसपीजी की अलग-अलग दो टीमें यहां आई हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 11 फरवरी को वाराणसी में प्रस्तावित रोड शो के मद्देनजर एसपीजी ने बुधवार को सुरक्षा इंतजामों की कमान संभाल ली है। रोड शो में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के  भी शामिल होने की उम्मीद है लेकिन अब तक प्रशासन के पास उनका कोई कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन

एसपीजी की अलग-अलग दो टीमें यहां आई हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक के बाद एसपीजी के अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। जिस रास्ते रोड शो गुजरेगा उस मार्ग का भी निरीक्षण किया।
एसपीजी का प्रोटोकाल बुधवार की सुबह ही प्रशासन को प्राप्त हो गया था। एसपीजी की एक टीम एआईजी सुरेश कुमार के नेतृत्व में सुबह 11:35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। जबकि, दूसरी टीम मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट से सुबह 11:10 बजे मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंची। दोपहर में दोनों टीमें पुलिस लाइन पहुंचीं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के रूट ड्राफ्ट पर बुधवार को सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन

एसपीजी ने अफसरों के साथ ड्रफ्ट रूट के मुआयने के बाद बैठक की। इस दौरान बीएचयू सिंहद्वार से मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रोड शो शुरू करने के कांग्रेस के रूट ड्राफ्ट पर विचार किया गया।
संत रविदास जयंती पर रविदासियों की भीड़ और सोनारपुरा-गोदौलिया मार्ग पर आईपीडीएस की केबिल डालने के लिए चल रही खुदाई को देखते हुए नया ड्रफ्ट बनाने की सलाह दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें