फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीजी ने डिप्टी सीएम मौर्य के हेलीकॉप्टर उतारने पर लगाई रोक, जानिए कारण

Sat, 14 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आजमगढ़ में शनिवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर उतारने पर एसपीजी ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन


एसपीजी की माने तो प्रधानमंत्री जिस एयर रूट से आते हैं उस पर उनके आने से चार घंटे पहले और जाने के दो घंटे बाद तक उड़ान प्रतिबंधित रहती है। इसके बाद भी इसी रूट पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने और सीधे मंदुरी हवाई पट्टी पर उनके हेलीकॉप्टर के लैंड करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

कार्यक्रम की जानकारी एसपीजी के पास पहुंचने पर उसने सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर के उतरने पर आपत्ति लगा दी। अब जिला प्रशासन उनका हेलीकॉप्टर कहां उतारे इसके लेकर उसके हाथ-पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन


देर शाम तक मामले में उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे जा रहे थे। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकॉप्टर होंगे, जिसमें वाराणसी से ही सीएम और संभवत: राज्यपाल भी सवार होंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा की कमान एसपीजी के हाथ में

एसपीजी द्वारा फ्लीट रिहर्सल
कार्यक्रम के मद्देनजर मंदुरी हवाई पट्टी पर तीन हेलीपैड की व्यवस्था भी की जा चुकी है। पिछले दो दिनों से एसपीजी ने मंदुरी हवाई पट्टी की सुरक्षा की कमान अपने हाथ में ले ली है।

प्रधानमंत्री के काफिले के साथ तीन हेलीकाप्टर चलते हैं। प्रधानमंत्री के यहां आने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। सभी संबंधित को प्रोटोकॉल भी जा चुका है। इसके बाद भी इस रूट पर दूसरी उड़ान और लैंडिंग को अनुमति देने को सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।

एसपीजी की आपत्ति के बाद मामले में देर शाम तक मंथन का दौर जारी था। जिलाधिकारी की ओर से देश और प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों, नागरिक उड्डयन विभाग, एटीसी आदि से मामले में निर्देश मांगे जा रहे थे।

डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर को पुलिस लाइन में उतारने का विकल्प भेजा गया था। फिलहाल मामले में मंथन जारी है। अनुमति नहीं मिलने पर सड़क मार्ग से आना भी एक विकल्प होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें