काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आउटरीच प्रोग्राम का हुआ आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि बच्चों को सही शिक्षा देकर आप अपने परिवार व समाज का विकास कर सकते हैं। आप अपनी आय का एक हिस्सा शिक्षा पर खर्च करें और एक हिस्सा भविष्य के लिए बचाएं।
वह सोमवार को पिपलानी कटरा में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित आउटरीच प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आय, बचत एवं निवेश के बारे में जानकारी देते हुए इन मुद्दों पर जागरूक किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बचत एवं निवेश को महत्वपूर्ण बताते हुए बचत की विभिन्न योजनाएं बताईं और अनावश्यक एवं अनुत्पादक व्यय को कम करके बचत-निवेश करने के लिए कहा। इस दौरान डॉ. परिजात सौरभ, डॉ. गंगाधर, प्रो. राजेश पाल, सुलभा, अनुप्रिया आदि मौजूद रहे।