मौत का आंकड़ा 500 के करीब
कोरोना काल में मरने वालों की संख्या भी 500 के करीब पहुंच गई है। रविवार को 8 मौतों के बाद अब कुल संख्या भी 499 हो गई है। इसमें रविवार को बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती 51 वर्षीय भगवानपुर निवासी महिला, दीनदयाल अस्पताल में सिद्धिविनायक निवासी 77 वर्षीय पुरुष, बीएचयू में सिगरा निवासी 42 वर्षीय पुरुष के साथ ही विनायका निवासी 69 वर्षीय पुरुष और बीएचयू में ही भर्ती राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत हुई। इसके अलावा बरेका में भर्ती लोहता निवासी 72 वर्षीय महिला, अमरा खैरा निवासी 29 वर्षीय महिला और अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती 74 वर्षीय टकटकपुर निवासी पुरुष की मौत हुई है।
होम आइसोलेशन में 1997 स्वस्थ
रविवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले कुल 1997 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 24 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली। स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब नए मरीजों के मिलने के बाद 56926 संक्रमित में 39597 के डिस्चार्ज 499 की मौत के बाद अब 16830 एक्टिव मरीज है।
69 केंद्रों पर आज लगेगा कोरोना का टीका
जिले में कोरोना टीका करण को लेकर चलाए जा रहे अभियान में 26 अप्रैल को 69 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, रेलवे मंडलीय हॉस्पिटल लहरतारा समेत 11 केंद्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। 1 मई से होने वाले 18 साल से अधिक उम्र वालो के टीकाकरण को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसमें 70 केंद्रों पर टीकाकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती के साथ ही टीकाकरण केंद्रों की सूची भी जल्दी ही फाइनल कर ली जाएगी।
तीन दिन में 6559 मरीज, 29 की मौत
वाराणसी। जिले में पिछले तीन दिनों में मे ही 6559नए मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि 29 लोगों की मौत हो गई। इसमें 23 अप्रैल को 2424 मरीज, 11मौत, 24 अप्रैल को 2168 मरीज और 10 की मौत के बाद 25 अप्रैल को 1967 नए मरीज मिले हैं जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई।