फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस को दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग: डीजीपी के आदेश पर वर्चुअल तरीके से जुड़ रहे पुलिस विवेचक

Thu, 22 Sep 2022 09:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पुलिस विवेचकों को वैज्ञानिक तरीकों को लागू करने के संबंध में दक्ष किया जा रहा है। वाराणसी के ग्रामीण पुलिस में इसके लिए ऑनलाइन रिफ्रेश ट्रेनिंग कोर्स विवेचकों को कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण पुलिस में शुरू हुई ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पुलिस विवेचकों को विवेचना संबंधी बिन्दुओं और वैज्ञानिक तरीकों को लागू करने के संबंध में दक्ष किया जा रहा है। वाराणसी के ग्रामीण पुलिस में इसके लिए ऑनलाइन रिफ्रेश ट्रेनिंग कोर्स विवेचकों को कराया जा रहा है।

विज्ञापन

डीजीपी के आदेश के बाद सभी पुलिस विवेचक वर्चुअल तरीके से ट्रेनिंग में जुड़ रहे हैं। वहीं, पुलिस लाइन में प्रोजेक्टर के माध्यम से पुलिस विवेचकों को जानकारी दी गई। इसमें वैज्ञानिक तरीकों और साक्ष्यों के क्रम में अपराध पंजीकरण के साथ ही उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न नजीरों का विवेचना के संबंध में विस्तृत वर्णन प्रोजेक्टर के माध्यम से पुलिस विवेचकों को दी गई।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक  अजय कुमार वास्तव क्षेत्राधिकारी क्राइम , प्रभारी निरीक्षक राजातालाब  मुन्ना राम धुसिया , प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रान्च  सुनील कुमार सिंह , निरीक्षक विवेचना सेल  राकेश राय गौतम, थानाध्यक्ष जंसा चन्द्रदीप कुमार आदि ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें