फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मुगलसराय से होकर गुजरेंगी कई विशेष ट्रेनें  

Wed, 17 Oct 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में यात्रियों को आरामदायक सफर मुहैया कराने में रेलवे जुटा हुआ है। यही कारण है कि अलग-अलग तिथियों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कई रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने आनंद विहार से गोरखपुर, भागलपुर, गया, पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

ये हैं ट्रेन

-आनंद विहार से एक अन्य स्पेशल ट्रेन 04044/04043 गया के बीच चलेगी। चार नवंबर से 18 नवंबर के बीच यह ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रत्येक रविवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भाभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑनसोन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

-ट्रेन संख्या 04002/04001 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को चलेगी जबकि वापसी दिशा में यह ट्रेन भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में कानपुर, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना बख्तियारपुर, मोकामा, क्यूल, अभयपुर, जमालपुर व सुल्तानगंज स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।  

-आनंद विहार से एक अन्य स्पेशल ट्रेन जयनगर के बीच चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04022/04021 आनंद विहार टर्मिनल-पटना-आनंद विहार के बीच चलेगी। 20 अक्तूबर से 17 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को दोनों दिशाओं से चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

-02365/02366 पटना-आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपर फास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 15 से 23 नवंबर तक पटना से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रात 08:30 बजे तथा वापसी में आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को शाम 06:35 बजे चलेगी। मार्ग में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., इलाहाबाद तथा कानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

-03165/03166 सियालदाह-आनंद विहार टर्मिनल-सियालदाह साप्ताहिक वातानुकूलित एसी स्पेशल तीन से 18 नवंबर के बीच संचालित की जाएगी। सियालदाह से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान करेगी तो वहीं आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक रविवार को शाम 6:35 बजे प्रस्थान करेगी। एसी स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, इलाहाबाद तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
विज्ञापन

वाराणसी से होकर गुजरेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 03427/03428 मालदा टाउन-हरिद्वार-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 22 अक्तूबर से 20 नवंबर तक होगा। यह मालदा टाउन से प्रत्येक सोमवार को सुबह 9:05 बजे तथा वापसी दिशा में प्रत्येक मंगलवार को शाम 4:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद तथा बक्सर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें