Varanasi News: सड़क जाम और शोरूम में पत्थरबाजी की सूचना पाकर मौके पर रोहनिया पुलिस पहुंच गई। कांवड़ियों को समझाने के बाद आरोपी पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया।
वाराणसी के रोहनिया में कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने हाइवे को जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि सड़क पर जा रहे एक कांवड़ियां को पिकअप से धक्का लग गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि कांवड़ियों ने कार के शोरूम पर भी पथराव कर दिया। इसके पहले कांवड़ियों के जत्थे ने एक अधिकारियों के वाहन को भी घेर लिया था। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक ने महिला भक्त को धक्का मार दिया।
इसके बाद वह भागकर शोरूम में छिप गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने के बाद आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। मौके पर डीसीपी चंद्रकांत मीणा सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई थी।