फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्चों के सेहत की हो रही विशेष निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नवजात बच्चों के सेहत की निगरानी के लिए विशेष पहल की गई है। यहां जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा एसएनसीयू (सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट) में भर्ती बच्चों के डिस्चार्ज होने के बाद उनके सेहत का हाल अभिभावकों को फोन कर पूछा जा रहा है। इसमें अभिभावकों को बच्चों की सेहत के प्रति विशेष ध्यान देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

नवजात बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती करने की व्यवस्था है। महिला अस्पताल में एसएनसीयू प्रभारी एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मृदुला मल्लिक का कहना है कि एसएनसीयू से डिस्चार्ज होने वाले हर बच्चे के स्वास्थ्य और उसके विकास पर पूरे एक वर्ष तक नजर रखना और उन्हें चिकित्सकीय सलाह देना हमारी जिम्मेदारी है। इसके तहत ही एसएनसीयू से बच्चों के अभिभावकों को कॉल कर सेहत के बारे में पूछताछ की जाती है। इतना ही नहीं एसएनसीयू में बुलवाकर नवजात बच्चों के उसके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जाता है।
बुधवार को गौराकला चिरईगांव निवासी राज मिश्र के मोबाइल नंबर पर फोन कर उनके नवजात बच्चे के सेहत के बारे में जानकारी ली गई। बच्चे की सेहत के बारे में जानकारी ली गई तो बहुत अच्छा लगा। डेटा आपरेटर (डीओ) अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि एसएनसीयू में भर्ती सभी बच्चों के अभिभावकों को फोनकर सेहत की जानकारी ली जाती है। वर्ष 2020 में डिस्चार्ज 399 बच्चों के अभिभावकों से बात हुई। इसके अलावा 2021 में डिस्चार्ज 580 में 440 और इस साल अब तक डिस्चार्ज 94 बच्चों में 43 के बारे में जानकारी ली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें