फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेगा विशेष अभियान: वाराणसी में घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी, होगा बेहतर इलाज

Fri, 28 Jan 2022 10:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में कुष्ठ रोग से मुक्ति के लिए 30 जनवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा। 14 फरवरी तक लोगों को कुष्ठ रोग के कारण और बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन
घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कुष्ठ रोग से मुक्ति के लिए 30 जनवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा। 14 फरवरी तक लोगों को कुष्ठ रोग के कारण और बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। हर साल महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) को एंटी लेप्रोसी डे के रूप में मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस साल भी 30 जनवरी से 14 फरवरी तक जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है।  

विज्ञापन


जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग लक्षण युक्त मरीजों को खोज कर उनका इलाज कराना है। 2017 से चल रहे अभियान में विगत 5 वर्षों में अच्छे परिणाम भी आए हैं।
हर साल इसी तरह सफलता मिलती रहे तो किसी तरीके की कोई समस्या नहीं होगी। 42 टीमें लगाई गई हैं। एक आशा और एक पुरुष कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर मरीजों को खोजेंगे। जिले में 79 कुष्ठ रोगियों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

क्या है कुष्ठ रोग

डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग एक दीर्घकालीन संक्रामक रोग है। जो माइक्रोबैक्टीरियम लेप्री नमक जीवाणु से फैलता है। इसे हेनसन रोग के नाम से भी जाना जाता है जो मुख्यत: हाथों, पैरों की परिधीय तंत्रिका, त्वचा, नाक की म्यूकोसा और श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग की पहचान जल्द से जल्द न हो तथा समय से उपचार न हो तो यह स्थायी विकलांगता पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

कुष्ठ के लक्षण

  • हल्के और लाल रंग के धब्बे ।
  • त्वचा के दाग धब्बों में संवेदनहीनता 
  • हाथ या पैरों में अस्थिरता या झुनझुनी
  • हाथ, पैरों या पलकों में कमजोरी
  • नस में दर्द, चेहरे, कान में सूजन या घाव
  • हाथ या पैरों में दर्द रहित घाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें