फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे की खास पहल: पितृपक्ष से पहले दशाश्वमेध घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, आज जनता को भी साथ जोड़ा

Thu, 08 Sep 2022 02:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बाढ़ के बाद से घाटों पर गंदगी फैलने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  पितृपक्ष व गंगा में बाढ़ के बाद घाटों पर फैली गंदगी को देखते हुए गुरुवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध सहित अन्य घाटों को स्वच्छ रखने के लिए मुहिम की शुरुआत की।  
विज्ञापन
नमामि गंगे का स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पितृपक्ष व गंगा में बाढ़ के बाद घाटों पर फैली गंदगी को देखते हुए गुरुवार 8 सितंबर को नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध सहित अन्य घाटों को स्वच्छ रखने के लिए मुहिम की शुरुआत की।  गंगा किनारे रहने वाले पुरोहितों, मल्लाहों, दुकानदारों, पूजन सामग्री विक्रेताओं और फोटोग्राफरों के साथ गंगा स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया।  घाटों पर फैली गंदगी की सफाई की गई। 

विज्ञापन

नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर फैली गंदगी को समेटकर कार्यदाई संस्था विशाल प्रोटेक्शन फोर्स के हवाले किया। वहीं गंगा से आजीविका प्राप्त करने वाले लोगों ने गंगा के संरक्षण की शपथ ली।  नमामि गंगे के सदस्यों ने गंगा को प्रदूषित करने वाली सामग्रियों को गंगा में विसर्जित न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। गंगा और घाटों की स्वच्छता का ख्याल रखने के लिए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने गंगा से आजीविका प्राप्त कर रहे लोगों को स्वच्छता अभियान लगातार जारी रखने के लिए संकल्पित किया।
संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि वाराणसी के प्रत्येक घाटों पर गंगा किनारे रहने वाले आजीविका ग्रहण कर रहे लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है।  जिसके तहत गंगा और घाटों की स्वच्छता का ध्यान बखूबी रखा जा सकेगा। गंगा आस्था के साथ हमारी अर्थव्यवस्था से भी जुड़ी हैं । भारत के लोगों की आजीविका में गंगा का बहुत बड़ा हाथ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मां गंगा के संरक्षण के लिए सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। वहीं उन्होंने स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमारी और आपकी थोड़ी सी सतर्कता से गंगा स्वच्छ व निर्मल हो सकती हैं। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सह संयोजिका बीना गुप्ता,  महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा रमेश चौहान, कामेश्वर सिंह, भज्जन साहनी, चंदन, रामवती आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें