फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में हो रही भीड़ के लिए पुलिस प्रशासन कर रहा यह खास इंतजाम, जानिए क्या

Mon, 16 Oct 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ के कारण रोजाना जाम लग रहा है। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के ‌लिए पुलिस प्रशासन कछ खास इंतजाम कर रहा है ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


शहर के गोदौलिया, नई सड़क, चौक, लहुराबीर, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, लंका सहित शहर के अन्य प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सौ अतिरिक्त कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।

इसके साथ ही सोमवार से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। दीपावली नजदीक आने के कारण इन दिनों आमजन की भीड़ खरीदारी के लिए बाजारों की ओर उमड़ रही है।
विज्ञापन


इसके चलते शहर के अलग-अलग इलाके दिन भर जाम की जद में रह रहे हैं। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने शनिवार को बताया कि शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में सोमवार से सौ अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। शहर के बाहरी हिस्सों मसलन चांदपुर चौराहा, चितईपुर चौराहा, सामने घाट, गिलट बाजार तिराहा, आशापुर चौराहा सहित कुछेक अन्य प्रमुख चौराहों पर भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

एसपी ट्रैफिक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के मद्देनजर बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े वाहन लेकर न जाएं और चौराहों-तिराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के यातायात संबंधी निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें