फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिर्जापुर में बोले संजय सिंह- ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा, नहीं तो देशभर में होगा आंदोलन

Tue, 13 Oct 2026 01:33 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मिर्जापुर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने इस्तीफा नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को मिर्जापुर में केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इस्तीफा नहीं दिया गया तो आम आदमी पार्टी देशव्यापी आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा। ये आरोप संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान लगाए।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
संजय सिंह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट और जिलाध्यक्ष प्रो. बी. सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इसके बाद संजय सिंह वासलीगंज स्थित सुनील कुमार पांडेय के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने उनके बड़े भाई अनिल कुमार पांडेय के निधन पर शोक जताया। इसके बाद वह आप यूथ विंग के जिलाध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी के कजरहवा पोखरा स्थित आवास पहुंचे और उनके पिता मनोज कुमार त्रिपाठी के निधन पर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान
पत्रकारों से बातचीत में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार निर्वाचन प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सरकारें बनवा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। ये सभी आरोप संजय सिंह ने लगाए हैं।

रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा
आप सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर युवाओं, छात्रों और महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री की ओर से एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि दस वर्षों में रोजगार उपलब्ध नहीं करा सकी सरकार अब नौकरी देने का वादा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में युवा, छात्र और महिलाएं प्रदेश की सरकार बदल देंगे।

2027 का चुनाव मजबूती से लड़ेगी आप
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। पार्टी युवाओं के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी और जनता के बीच अपनी बात रखेगी। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें