त्योहारी सीजन में लखनऊ, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जगह मिलेगी।सात से नौ अक्तूबर तक कई ट्रेनों में सीटें खाली होने का संदेश दिया जा रहा है।
त्योहारी सीजन को लेकर वाराणसी समेत अन्य जगहों से चलने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। इस बीच उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से यात्रियों के लिए कई ट्रेनों में जगह खाली होने का संदेश दिया जा रहा है। इसमें नियमित चलने वाली गाड़ियों के साथ ही साप्ताहिक गाड़ियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई मेल/एक्सप्रेस भी हैं। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेनें अपने सामान्य समय पर चल रही हैं और बुकिंग के लिए सीटें उपलब्ध हैं। बुधवार की शाम तक की स्थिति के आधार पर गाड़ी संख्या 20401 वाराणसी से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में 7 अक्तूबर को एसी तृतीय श्रेणी में 25, चेयरकार में 46 सीट और 8 अक्तूबर को तृतीय श्रेणी 50, चेयरकार में 74 सीट बची हैं।
इसके साथ ही 9 अक्तूबर की डेट में तृतीय श्रेणी 37, चेयरकार में 75 सीट हैं। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस में 11 अक्तूबर को एसी प्रथम में 10 और 3 ई श्रेणी में 26 सीट हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 22489 वाराणसी-मेरठ नगर वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 अक्तूबर को चेयरकार 109 सीट, 9 अक्तूबर को चेयरकार में 175 सीटें उपलब्ध हैं। उधर, दिल्ली जाने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 7 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में 14 सीट, 3ई में 27 सीट है। इसी गाड़ी में 8 अक्तूबर को प्रथम श्रेणी एसी 14 सीट और 3ई में 41 सीटें अभी भी बची हैं।