फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 12 माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगे स्पेस लैब, 40 में साइंस पार्क, 137 एडेड कॉलेजों का होगा कायाकल्प

Thu, 21 Mar 2024 04:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: कोल इंडिया सीएसआर के तहत लगभग 40 करोड़ से जिले के यूपी इंटर कॉलेज, बंगाली टोला इंटर कॉलेज, जय नारायण इंटर कॉलेज समेत 137 माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प करेगी। इसमें पहले 31 राजकीय और 106 एडेड इंटर कॉलेजों में रंग-रोगन से लेकर टाइल्स, पेयजल, गार्डेन, प्रयोगशालाओं आदि की सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
स्पेस लैब का मॉडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अब कॉलेज कैंपस में ही अंतरिक्ष विज्ञान का प्रायोगिक ज्ञान सीखेंगे। खगोलीय घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही सूर्य, तारों, गैलेक्सी और चंद्रमा से जुड़ी गतिविधियों का अध्ययन करेंगे। इसके लिए जिले के 12 इंटर कॉलेजों में स्पेस लैब बनाने की तैयारी है। साथ ही 40 कॉलेजों में साइंस पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों को मनोरंजक ढंग से विज्ञान के प्रयोगों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


इस काम की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने कोल इंडिया लिमिटेड को सौंपी है। कोल इंडिया सीएसआर के तहत लगभग 40 करोड़ से जिले के यूपी इंटर कॉलेज, बंगाली टोला इंटर कॉलेज, जय नारायण इंटर कॉलेज समेत 137 माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प करेगी। इसमें पहले 31 राजकीय और 106 एडेड इंटर कॉलेजों में रंग-रोगन से लेकर टाइल्स, पेयजल, गार्डेन, प्रयोगशालाओं आदि की सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी।

12 इंटर कॉलेजों में स्पेस लैब बनाए जाएंगे। इनके चयन के लिए विद्यालयों की सूची बनाकर कोल इंडिया को भेज दी गई है। लैब में खगोलीय घटनाओं का प्रायोगिक स्वरूप प्रोजेक्ट के रूप में दर्शाया जाएगा। इसके अलावा राकेश शर्मा, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स आदि अंतरिक्ष यात्रियों के कार्य उनकी तस्वीरों के साथ दर्शाए जाएंगे। प्रत्येक लैब में स्मार्ट टीवी, ग्लोब, कंप्यूटर और अन्य जरूरी उपकरण रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक प्रयोगों पर आधारित प्रोजेक्ट लगेंगे

जिले के 40 इंटर कॉलेजों में साइंस पार्क बनाए जाएंगे। पार्क में वैज्ञानिक प्रयोगों पर आधारित प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। जैसे पॉइंट, स्ट्रेट लाइन, पेयर ऑफ इंटरसेक्टिंग लाइंस, सर्किल आदि को प्रोजेक्ट के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके अलावा पीरियॉडिक टेबल, घूर्णन बल, पृष्ठ तनाव, प्रकाश परावर्तन, पेंडुलम के जरिये वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी।

बोले अधिकारी
जिले के 137 इंटर कॉलेजों का कायाकल्प कर उन्हें आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए कोल इंडिया लिमिटेड के साथ करार किया गया है। कुछ विद्यालयों में काम शुरू हो गया है। जल्द ही कॉलेज नए लुक में नजर आएंगे। - हिमांशु नागपाल, सीडीओ, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें