फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में मांस, मछली बेचने और परोसने वालों को शहर से करें बाहर, सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 10 Jun 2026 04:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। सपाइयों ने कहा कि काशी में मांस, मछली बेचने और परोसने वालों को शहर से बाहर करें।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम की ओर से मांस, मछली की दुकानों को शहर के बाहर करने का विरोध सपा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर किया। यहां प्रदर्शन के बाद डीएम कार्यालय में जाकर ज्ञापन देकर काशी मांस-मछली बेचने और परोसने दोनों पर पाबंदी लगाने की मांग की।

विज्ञापन


सपा नेता मोहम्मद जीशान अंसारी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन से दोहरा मापदंड न अपनाने की अपील की गई। ज्ञापन के माध्यम से डीएम से मांस-मछली की दुकानो के साथ ही शराब की दुकानों, मांसाहारी होटलों व रेस्टोरेंटों और बार को भी शहरी सीमा से बाहर करने की मांग की। यह कदम निश्चित रूप से शहर के वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। 

यदि मांस की दुकानों से शहर की व्यवस्था प्रभावित होती है तो शराब की दुकानें, बार और मांसाहार परोसने वाले आलीशान होटल व रेस्टोरेंट भी उसी श्रेणी में आते हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित शराब की दुकानों और बार के कारण देर रात तक हुड़दंग, छेड़खानी और असामाजिक गतिविधियां बढ़ती हैं। कानून और व्यवस्था का मापदंड सभी के लिए समान होना चाहिए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पुलिस भर्ती परीक्षा: चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, ऐसे पकड़ में आया फर्जीवाड़ा
विज्ञापन


शराब की दुकानों और बार के लाइसेंस निरस्त कर उन्हें शहरी सीमा से बाहर स्थानांतरित किया जाए। उधर, नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह ने मांस-मछली का कारोबार करने वालों के पुनर्वास की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनभावनाओं और गरीब व्यापारियों के हितों को दरकिनार किया तो उनकी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें