फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: BJP से निष्कासित मनोज श्रीवास्तव के घर गए सपा प्रदेश अध्यक्ष, जिले में बढ़ा सियासी पारा

Mon, 05 Feb 2024 07:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के साथ मनोज श्रीवास्तव के कमरे में आधे घंटे तक अकेले मुलाकात की। पहले पल्लवी पटेल और अब नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मनोज श्रीवास्तव की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
UP Politics - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मिर्जापुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद अचानक भाजपा से निष्कासित नेता और राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के घर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय आकर वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। कंतित स्थित बाबा के मजार पर जाकर चादरपोशी की। वहां से वह भाजपा से निष्कासित मनोज श्रीवास्तव के घर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के साथ मनोज श्रीवास्तव के कमरे में आधे घंटे तक अकेले मुलाकात की। पहले पल्लवी पटेल और अब नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मनोज श्रीवास्तव की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मनोज श्रीवास्तव ने निकाय चुनाव में नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। इसके पहले सपा की सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ उनसे मुलाकात की थी। 
विज्ञापन

इसके बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी व संगठन के नेताओ व विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष के साथ 2024 के चुनाव को लेकर बैठक की। नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश की तमाम नाकामियो को गिनाते हुए कहा कि जनता भाजपा सरकार से परेशान है। इसलिए बूथ मजबूत करने पर जीत पक्की है। उन्होेने कहा कि छह, फरवरी को नगर विधानसभा, सात फरवरी चुनार विधानसभा, आठ फरवरी छानबे विधानसभा व नौ फरवरी मड़िहान विधानसभा की बूथ, जोनल व सेक्टर और विधानसभा व ब्लॉक पदाधिकारियों की बारी-बारी से समीक्षा करुंगा। बैठक की अध्यक्षता देवी प्रसाद चौधरी ने की। बैठक में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें