फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के साथ फर्जी फोटो वायरल होने पर सपा नेता गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2020 09:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के खुटहा गांव में शुक्रवार की देर रात समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अभय यादव को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर थाने ले आई। अभय ने फेसबुक लाइव कर रात में बिना कारण घर आने का कारण पूछ कर प्रदेश सरकार पर तानाशाही बरतने का आरोप लगाया। जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष और जिला प्रवक्ता रात में थाने पहुंचे। सुबह जमानत कराई गई।

विज्ञापन

 
कानपुर में गैंगस्टर की आरोपी विकास दुबे ने अपने साथियों के पुलिस पर फायरिंग कर आठ पुलिसकर्मियों को शहीद कर दिया था। जिसके बाद पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सवाल करने लगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक फोटो वायरल होने लगी। जिसे पुलिस पर हमला करने वाला गैंगस्टर का आरोपी विकास दुबे बताया गया। जबकि वो दूसरे भाजपा नेता विकास दुबे की फोटो थी।

विज्ञापन

विपक्ष के लोगों ने सीएम के साथ इस फोटो को खूब वायरल किया। सीएम की फोटो पोस्ट करने के मामले में जिले की आईटी सेल ने संज्ञान लिया। इसके बाद देहात कोतवाल पुलिस रात में खुटहां गांव पहुंच कर सपा जिला महासचिव अभय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 151 में चालान कर दिया। 

शनिवार की सुबह सपा नेताओं ने अभय की जमानत कराई। अभय ने कहाकि सुबह से ही सीएम के साथ एक फोटो वायरल हो रही थी। जिसे गैंगेस्टर विकास दुबे बताया जा रहा था। किसी ने फेसबुक मुझे टैग किया था। मैं टैग किए मैटर पर  कमेंट कर सो गया था, तभी पुलिस रात में आई और गिरफ्तार कर ले गई।प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें