जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव निवासी अशोक के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। उनका पुत्र अभिनेष (16) खाना लेकर खेत में पहुंचा था। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी मूलचंद की पत्नी मुन्नी बनवासी (45) और बेटी ममता (16) और सिरकोनी में दो सगे भाई छोटू (13) और फोटू यादव (11) बिजली गिरने से झुलस गए।
गाजीपुर जिले के जमनिया के दरोली में अंजू देवी (25) और नूरपुर गांव निवासी कांता (50) की बिजली गिरने से मौत हो गई। नूरपुर की रीता झुलस गई। भदोही जिले के सरई राजपुतानी गांव में आरती (16) पुत्री नाटे और सराय छत्रशाह बनकट गांव में सुमन (16) की बिजली गिरने से जान चली गई। चकजिवरानी गांव में दंपती समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। भिखारीरामपुर गांव में पांच बकरियों की मौत हो गई।